Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना वैक्सीनेशन फेस 2 का दूसरा दिन, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित इन लोगों ने लगवाया टीका 

नई दिल्ली
देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन अभियान का 1 मार्च से दूसरा फेस शुरू हो गया है। आज वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है। दूसरे चरण के पहले दिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में स्वदेसी टीके कोवैक्सीन की पहली खुराक ली। वहीं आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी अपनी पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे। कोरोना टीकाकरण के दूसरे फेस के तहत देशभर में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। देश में 25 लाख लोगों ने कोरोना की डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना AIIMS में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। अभिनेता और मक्कल नीडि माईम (MNM) के प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई में COVID-19 की पहली वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने दिल्ली के हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में वैक्सीन की पहला डोज ली। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी यूपी के रामपुर में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के सांसद केशव राव ने हैदराबाद के एक अस्पताल में टीका लगवाया। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी हैदराबाद के गांधी अस्पताल में कोरोना की पहली डोज ली। 

वैक्सीन लगवाने के बाद क्या बोले डॉ. हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'मैं और मेरी पत्नी ने अस्पताल में अपनी-अपनी डोज के लिए 250 रुपये देकर वैक्सीन लगवाया है। जो लोग वैक्सीन को अफोर्ड कर सकते हैं वे पास के किसी भी निजी अस्पताल में जाकर इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं। उन्होंने देशवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि कोवैक्सिन का टीका 'संजीवनी' का काम करेगा। हनुमान जी ने इसे पाने के लिए भारत को पार किया, लेकिन यह 'संजीवनी' आपके पास के सरकारी और निजी सेंटर पर उपलब्ध है।
 

 

#स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

Source : Agency

पाठको की राय